अर्पिता गर्ग का एन्स्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन

सावर क्षेत्र में सदारा विद्यालय की है होनहार छात्रा
 सावर(स्वर्ण खबर नेटवर्क)।अजमेर जिले में सावर क्षेत्र में सदारा के रा उ मां वि की छात्रा अर्पिता गर्ग का विज्ञान माडल बांस का एन्स्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर हुआ चयन । सावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सदारा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अर्पिता गर्ग पुत्री गजेंद्र गर्ग का इंस्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर प्रधानाचार्य राधे गोविन्द मण्डोवरा ने छात्रा एवं विज्ञान शिक्षिका समदी मीणा सहित पूरे स्टाफ को बधाई दी।
ग्राम पंचायत सदारा के सरपंच गोविन्द जैन सहित गण मान्य नागरिकों ने भी बधाई देकर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान विद्यालय में आयोजित सादे समारोह में बालिका का सम्मान किया गया।प्रधानाचार्य राधे गोविंद मंडोवरा ने कहा कि बालिका की खुद की मेहनत व परिजनों सहित विद्यालय स्टाफ के गाइडेंस के चलते उक्त मुकाम हासिल किया है।
अर्पिता गर्ग के दादा धर्मेश गर्ग ने सभी स्टाफ के प्रति आभार जताया है। प्रधानचार्य ने बताया कि छात्रा अब राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान मेले में अपने माडल को प्रर्दशित कर भाग लेंगी।

Share.

Leave A Reply