” मैं भी वैज्ञानिक हूं ” नो बैग
भी डे थीम पर बच्चे बने वैज्ञानिक
दूनी,(स्वर्ण खबर नेटवर्क)। तहसील मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर मैं भी वैज्ञानिक हूं कार्यक्रम में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । विज्ञान शिक्षक अतुल भारद्वाज एवं शिक्षिका सोना मीणा ने बताया कि चार्ट प्रतियोगिता में विक्रम मेहरा, निखिल धोबी, दीपक चोबदार, मीनाक्षी बेरवा ने क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार कक्षा 9 में कुमकुम सैनी, रानी बेरवा एवं रोहित मधुकर ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया । विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 वर्ग में प्रियांशु सोनी,खुशबू सैनी, निकिता चौधरी, करीना प्रजापत, ने उच्च स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार कक्षा 6 से 8 वर्ग में हर्षा मेहरा, खुशबू सैनी, राधिका हरिजन, परिधि जैन, पायल वर्मा, ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया । इंग्लिश स्पीच में कनिका शर्मा व अग्रज उपाध्याय हिंदी भाषण में प्रतियोगिता में हेमा सैनी व खुशबू सैनी ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया । विज्ञान प्रयोग में कक्षा 10 के छात्र कुलदीप प्रजापत ने प्रथम एवं दीपांशु राव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर खेल-खेल में सीखो थीम पर छात्र छात्राओं को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान को जानने का अवसर प्राप्त हुआ । इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता,राजेश कुम्हार,सुरेंद्र सिंह नरूका, महावीर बडगूजर, तिलोकचंद कलाल, लादू लाल मीणा अनुराधा कलवार, सीमा शेर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l