पूर्व सीआर  सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल

सावर केकडी रोड़ पर हुआ हादसा

सावर,(स्वर्ण खबर नेटवर्क/रमेश पाराशर)। अजमेर कोटा हाइवे के सावर केकडी रोड़पर गाड़िया लोहार कालोनी के सामने हुई दुर्घटना में पूर्व पंचायत समिति सदस्य हुआ गम्भीर घायल।गम्भीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर किया।सावर में ब्रह्मपुरी मोहल्ला इलाहका निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य मांगी लाल धोबी सड़क दुर्घटना में हुए गम्भीर घायल।जानकारी के अनुसार पूर्व पंचायत समिति सदस्य मांगी लाल धोबी अपनी मोपेड पर सवार होकर केकडी रोड़पर स्थित भारत पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर घर की तरह आ रहा था।लेकिन अजमेर कोटा चोराहे से पहले गाड़िया लोहार कालोनी के सामने पीछे की तरफ से आये लापरवाह मोटरसाइकिल चालक ने मोपेड के जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड सवार मांगी लाल धोबी उछलकर दूर जा गिरे।ओर उसके पैर में जबरदस्त चोट आने से फेक्चर हो गया।दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से फरार हो गया।दुर्घटना के बाद मौके पर पहुँची 108 एम्बुलेंस से घायल को सावर ले राजकीय चिकित्सालय में पहुँचाया गया।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए केकडी के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।. फोटो सावर सावर के राजकीय चिकित्सालय में घायल का उपचार करते चिकित्सक।

Share.

Leave A Reply