जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 27 व 28 को सिरोही में- धर्मेंद्र गहलोत। सिरोही, (राजस्थान) – राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का विशाल जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन 27 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे उद्घाटन समारोह स्वामीनारायण सभा भवन सिरोही में विधायक संयम लोढ़ा मुख्यमंत्री सलाहकार के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ होगा। प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने अधिवेशन स्थल का जायजा लेकर व्यवस्था देखी। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा 27 व 28 सितम्बर को जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन आयोजित करने के संशोधित तिथि…
Author: admin
शिक्षक गुरुदीन वर्मा बने राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मीडिया प्रभारी । पिण्डवाड़ा/सिरोही राजस्थान ; रिपोर्ट,भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा – पिण्डवाड़ा ब्लॉक के शिक्षक गुरुदीन वर्मा को राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील)का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।संगठन के पिण्डवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के अनुसार संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने बताया कि वर्मा की संगठन के प्रति निष्ठा, कर्मठता और मीडिया में उनकी भूमिका को देखकर संगठन प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल आमेठा के निर्देश पर वर्मा को संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है जो संगठन के समाचार को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में देने के लिए अधिकृत है। गुरुदीन वर्मा…
पिण्डवाड़ा / सिरोही / राजस्थान ; रिपोर्ट भुपेंद्र परमार , प्रजापति कुंभकार 31परगना युवा सेवा समिति की बैठक आयोजित नया सानवाड़ा के राजपुरा स्थित श्रीपतिधाम नंदनवन हुई बैठक । सेवा समिति की पूर्व कार्यकारिणी को किया गया भंग, युवा सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन बैठक में सर्वसमिति से चुनाव हुई संपन्न । अध्यक्ष पद पर गणेश कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सचिव नारायण लाल को निर्विरोध हुए निर्वाचित । नवनिर्वाचित सदस्यों को श्री श्री 1008 गोविंदबल्लभ महाराज ने पुष्प हार से किया स्वागत । समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का रहा सहयोग । श्री पति धाम के श्री श्री…
बांध के समीप ना रहे मासूम को मगरमच्छ ने बनाया शिकार, परीजनो का रो-रो कर बुरा हाल नहाने गए बालक को मगरमच्छ उठा ले गया । सरूपगंज /पिंडवाड़ा/राजस्थान ; रिपोर्ट संदीप अग्रवाल, सरुपगंज थाना क्षेत्र के माण्डवाड़ा खालसा स्थित मुनिया बांध के बाहर रविवार को एक बड़ा हादसा सामने हो गया है। जहां बांध के समीप ओवरफ्लो में कुछ बच्चे नहा रहे थे तभी बांध से मगरमच्छ आया और बच्चे को खींचकर गहरे पानी मे लेकर चला गया। आपको बतादे की सरुपगंज थाना क्षेत्र के माण्डवाड़ा खालसा स्थित मुनिया बांध के बाहर कुछ बच्चे नहा रहे थे तभी माण्डवाड़ा खालसा…
शक्ति के आवाहन के साथ रामझरोखा मैदान में घट स्थापना होगी । विशाल प्रतिमाओ का पूजन, पावागढ़ झांकी दर्शन, गरबा रास और गुजरात गुजराती ऑर्केस्ट्रा की धूम मचेगी । सिरोही, राजस्थान । रिपोर्ट, रमेश सुथार नौ शक्तियों का पावन महापर्व नवरात्र के अवसर पर 50 वे महा महोत्सव का आगाज अश्विन शुक्ला एकम सोमवार को अभिजीत मुहूर्त अपराहन 12:15 से 1:00 के बीच में घट स्थापना और माता जगदम्बा, महाकाली और विभिन्न देवी देवताओं को विराजमान करके श्री जगदम्बे नवयुवक मण्डल राम झरोखा सिरोही द्वारा शक्ति की देवी भगवती दुर्गा के आवाहन के साथ विधिवत आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा।…
पिण्डवाडा भाजपा मण्डल द्वारा नगर के सभी बुथो पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बूथ अध्यक्षता मे बुथ कमलोत्सव के रुप मनाई गई । पिण्डवाड़ा/सिरोही /राजस्थान , रिपोर्ट ,भूपेन्द्र परमार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर सतीश पुनिया व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के आदेशानुसार पिण्डवाडा नगर अध्यक्ष महावीर यति के नेतृत्व मे बूथ कमलोत्सव24-25 सितम्बर के दो दिवस मे बुथ संख्या 27 से 39 के सभी बुथ अध्यक्ष के निवास पर जाकर उनकी अध्यक्षता मे व उनके आस पास के बूथ के निवासी के साथ मिलकर पंडित जी की जयंती मनाई उनके निवास पर पंडित की फोटो पर…
पिंडवाडा /सिरोही /राजस्थान ; रिपोर्ट- रमेश सुथार, बांध मे नहाने गये बालक के साथ हुआ बड़ा हादसा । बांध मे मौजूद मगरमच्छ ने बालक को बनाया शिकार । बच्चे को खींचकर मगरमच्छ ले गया गहरे पानी मे । मंडवाड़ा खालसा निवासी पप्पू पुत्र किरियाराम । घटना की जानकारी पर मोके पर ग्रामीण हुए एकत्रित । स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा के मुनिया बांध की है घटना ।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात । भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती । सिरोही , राजस्थान । रिपोर्ट ,रमेश सुथार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही के कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मनकी बात सुनी यह उनके मासिक रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड है।एवम एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता और श्रेष्ठ विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज मन की बात कार्यक्रम के…
मुंबई/महाराष्ट्र । रिपोर्ट सुरेश पुरोहित; निदेशक मणिरत्नम की महान कृति ‘पीएस-1’ की टीम मुंबई में एक प्रचार कार्यक्रम में । निर्देशक मणिरत्नम की मशहूर फिल्म पीएस-1 30 सितंबर को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। सबसे प्रतीक्षित ऐतिहासिक नाटक का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों में ‘चोल साम्राज्य’ के भव्य उत्सव और श्रद्धांजलि को देखने की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। पूरी स्टार कास्ट उत्साह से फिल्म का प्रचार कर रही है, फिल्म के निर्माताओं ने कल शाम मुंबई में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्टार-स्टडेड मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्देशक मणिरत्नम, संगीत निर्देशक एआर रहमान,…
पुलिस को मिली बड़ी सफलता,मोस्ट वांटेड गिरफ्तार। पिंडवाड़ा / सिरोही , राजस्थान। रिपोर्ट भूपेंद्र परमार, पिंडवाड़ा /स्थानीय पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं एडिशनल एसपी देवाराम चौधरी के निर्देशानुसार पिंडवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक जैठू सिंह करनोत के निकटतम सुपरविजन में थाना अधिकारी चंपाराम के नेतृत्व में एएसआई छैल सिंह की टीम के सार्थक प्रयास से मोस्ट वांटेड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी सिंगाराम गरासिया निवासी बेकरिया-जिला उदयपुर शिवगंज, सिरोही,उदयपुर,राजसमंद सहित विभिन्न थानों में नकबजनी के मामले दर्ज थे। जो लंबे समय से फरार चल रहा है। आरोपी को पुलिस ने मोस्ट वांटेड सूची में शामिल…