दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक । अधिकारियों को दिए सभी माकूल इंतजाम करने के निर्देश । सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) । जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने कहा कि प्रकाश और स्वच्छता का यह दीपावली पर्व समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द, प्रेम और भाई-चारे का संदेश देता है। कोरोना के पिछले दो साल के बाद इस बार यह पर्व जिलेवासियों के लिए उल्लास और खुशियों भरा हो एवं सजावट व रोशनी तथा विशेष आयोजन किये जाएंगे। जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से आने वाले त्यौहारों में प्रशासनिक व्यवस्था, शुद्ध के लिए युद्ध एवं कोविड…
Author: admin
जनकल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम सिरोडी मे । सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सिरोही एवं ग्राम पंचायत, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, डाक विभाग, लीड बैंक के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल पर जन जागरूकता कार्यक्रम 14 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर सिरोडी क्षेत्रीय विधायक जगसी राम कोली, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, सरपंच शैतान सिंह के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियां एवं प्रचार प्रसार के लिए सरपंच…
पुलिस द्वारा हत्या, लूट के झूठे प्रकरण में फंसाये गये दो निर्दोष युवकों को मिला 5-5 लाख रूपये मुआवजा । विधायक संयम लोढा ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा । डीआईजी की जांच में पायी गई पुलिस की गलती । सिरोही / (हरीश दवे) सिरोही पुलिस द्वारा हत्या, लूट के झूठे प्रकरण में निर्दोष फंसाये गयेलखमाराम देवासी व गेमाराम गरासिया को राजस्थान सरकार गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव जगवीर सिंह द्वारा महानिदेशक पुलिस को 5-5 लाख मुआवजे देने के आदेश जारी किये। सिरोही विधानसभा क्षेत्र के बरलूट थाना अंतर्गत झाडौलीवीर निवासी निर्दोष लखमाराम देवासी को हत्या व लूट के…
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित । सिरोही/ राजस्थान रिपोर्ट , हरीश दवे कलैक्ट्री सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ भंवर लाल की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान केन्द्रों के सुव्यवस्थितिकरण के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि निर्वाचन विभाग द्धारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में स्थापित मतदान केन्द्रों के सुव्यवस्थितिकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी किए गए थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कालूराम…
पिण्डवाड़ा मे भैरव नेत्र सेवा समिती एवं श्री वेप्स मंडल के सहयोग से विशाल नेत्र शिविर आयोजित । पिण्डवाड़ा/भूपेन्द्र परमार श्री भैरव नेत्र सेवा समिती बिसलपुर द्वारा आयोजित एवं अपने श्री वेप्स मंडल के सहयोग से आज मेहता वाडी पिण्डवाडा में विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। वेप्स मंडल अध्यक्ष मनिष जैन के अनुसार सुबह 9 बजे से ही आस-पास के सभी जरुरत मंद रोगियो ने पधारकर सेवा का लाभ लिया। ओ पी डी में 220 रोगीयो ने पधारकर अपनी जांच करवाई। जिसमे से आवश्यक 50 से भी अधिक चयनित रोगियो को दोपहर ऑपरेशन के लिये बिसलपुर ले…
शिक्षक नेता गहलोत को भामाशाह प्रेरक सम्मान मिलने पर शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिको ने किया स्वागत। सिरोही/ राजस्थान , राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह 2022 बग्गी खाना सिरोही में 12 अक्टूबर को लोकप्रिय विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । जिसमें महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवगंत के शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत को भामाशाह प्रेरक के रूप में जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित करने पर सैकडों शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई देकर खुशी जताई। मीडिया प्रभारी वर्मा के अनुसार…
पिंडवाड़ा /सिरोही । V24 न्यूज नेटवर्क, भारत विकास परिषद् पिन्डवाडा द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन । राउमावि सिवेरा व स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल झाड़ोली में श्री महेश जी ओझा श्री गोविन्द सिंह चौधरी व भैरा राम प्रजापत के नेतृत्व मे भारत विकास परिषद् पिन्डवाडा द्वारा गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया । भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित समारोह मे 37 शिक्षक तथा 21 उत्कृष्ट छात्र को उनकी श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 1080 छात्र व छात्रा को स्वछता की शपथ दिलाई ।संस्था के प्रधानाचार्य श्री बाबू लाल मीणा व श्याम सुन्दर व्यास…
आबूरोड /राजस्थान युवा मोर्चा नगर मण्डल आबूरोड़ ने राजमाता विजयराजे सिंधिया की जयंती बनाई । युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष दीपेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आज सांतपुर में भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य एवम प्रखर राष्ट्रवादी राजमाता विजय राजे सिंधिया की जन्म जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष तपेश सेन ने बताया कि राजमाता भाजपा की संस्थापक सदश्य है,इनका जन्म 1919 में मध्यप्रदेश के सागर जिले में हुआ।इनके पिता ठाकुर महेंद्र सिंह जलोंन जिले के डिप्टी कलेक्टर हुआ करते थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष दिपेश…
स्वामी परमार्थ देव के आगमन,स्वागत की तैयारियों को लेकर पतंजलि संमिति की बैठक सम्पन्न। सिरोही/ राजस्थान , (हरीश दवे) भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति सिरोही की तहसील स्तरीय बैठकें संपन्न, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी कैप्टन नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि योग गुरु स्वामी रामदेव जी के परम शिष्य स्वामी परमार्थ देव जी के राजस्थान प्रवास के अंतर्गत आगामी 16 अक्टूबर 2022 को सिरोही, जालोर एवं पाली जिले का संयुक्त विशाल योग शिविर एवं कार्यकर्ता बैठक का आयोजन गीता भवन सुमेरपुर में किया जा रहा है । कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के निमित्त सिरोही के सभी…
जिले के भामाशाह ने अनेकों विकास कार्यो में अपना योगदान दिया:- विधायक संयम लोढा सिरोही/ (हरीश दवे) समग्र शिक्षा कार्यालय ( बग्गीखाना ) में राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 16 वां भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संयम लोढा के द्वारा भामाशाहों को शाॅल एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा बहुमान करने के पश्चात् उन्होंने दान की परम्परा को भारतीय संस्कृति की सनातन परम्परा बताते हुए धन-दान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले के भामाशाहों ने शिक्षा के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अनेकांे विकास कार्यो में अपना सहयोग दिया…